दादरी: एग्जॉटिका ड्रीम्स वैली सोसाइटी में IGL कंपनी के तारों को काटती हुई महिला, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित एग्जॉटिका ड्रीम्स वैली सोसाइटी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब आईजीएल कंपनी द्वारा सुरक्षा के लिए लगाए गए तारों को काटती हुई एक अज्ञात महिला नजर आई। वहीं घटना सोसाइटी में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि जल्दी ही महिला को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।