दादरी: सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, चालक समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल
नोएडा के सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के समीप रविवार को उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। भीषण दुर्घटना में चालक समेत तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार दुर्घटना के वक्त कार की रफ्तार तेज होने के कारण हादसा हुआ है।