दादरी: नोएडा के बरौला क्षेत्र में खुले आम अवैध गांजे की बिक्री, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नोएडा के बरौला क्षेत्र में खुलेआम अवैध गांजे की बिक्री होने का मामला सामने आया है। वहीं खुलेआम अवैध गांजे की बिक्री होते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को संज्ञान में लेकर डीसीपी ने जांच के आदेश दिए हैं। गौतम बुद्ध नगर के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया है कि जल्द ही आरोपी की शशिनाख्त कर उसे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।