उज्जैन ग्रामीण: काल भैरव मंदिर के बाहर पानी की बोतल बेचने पर हुए विवाद में, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
उज्जैन के प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर के बाहर पानी की बोतल बेचने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला मारपीट तक पहुंचने के बाद दोनों पक्षों ने भैरवगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।