छतरपुर सरवई पुलिस ने गौरिहार रोड ढाबे के पीछे संचालित जुंआ के फड़ में मारा छापा - जुंआ खेल रहे 12 जुंवारी गिरफ्तार, ₹75100 नगद राशि, 3 मोटरसाइकिल, 15 मोबाइल कुल संपत्ति 6 लाख 85 हजार से अधिक बरामद
14 आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संगठित अपराध की धारा एवं पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धारा में अपराध दर्ज
थाना सरवई पुलिस को आज रोड पेट्रोलिंग के दौरान गौरिहार रोड एक ढाबे के पीछे जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई, पुलिस टीम संबंधित स्थान ढाबे के पीछे पहुंची ढाबे के पीछे संचालित जुंआ के फड़ में जुंआ खेल रहे 12 आरोपी
1. दिलीप पिता शिवचरन यादव निवासी अजीतपुर थाना गोयरा,
2. विकास पिता अरविन्द पटेरिया निवासी महयावा थाना गोयरा,
3. कमलेश पिता बुद्ध पाल निवासी पदरखा थाना सरवई,
4. अभिषेक पिता चन्द्रपाल विश्वकर्मा निवासी सरवई,
5. गजेन्द्र पिता उत्तम सिंह निवासी धावा थाना बंशिया,
6. अर्जुन उर्फ गल्लू सिंह पिता भीम सिंह निवासी सरवई,
7. सन्दीप पिता भईयालाल अनुरागी निवासी सरवई,
8. दिलीप पिता रामहेत पटेल निवासी सरवई,
9. सौरभ सिंह पिता भीम सिंह निवासी सरवई,
10. किशोर पिता जगप्रसाद कुशवाहा निवासी सरवई,
11. सुरेन्द्र सिंह पिता फूलचन्द्र पटेल निवासी सरवई,
12. गणेशबाबू पिता पंचा अहिरवार निवासी सरवई
के पास से एवं जुआ के फड़ से ₹75,100 रुपये नगद राशि, 3 मोटरसाइकिल एवं 15 मोबाइल फोन कुल कीमत करीब 6 लाख 85 हजार रुपए से अधिक बरामद की गई।
पूछताछ पर जुआ खेल रहे फरार अन्य दो आरोपियों रणविजय अहिरवार, निवासी कस्बा सरवई एवं सचिन पटेल निवासी अम्हापुरवा संबंध में भी जानकारी प्राप्त हुई।
12 अभियुक्तों एवं 2 फरार आरोपी सहित कुल 14 आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संगठित अपराध की धारा तथा पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धारा में अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी लवकुशनगर नितेश पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरवई उप निरीक्षक अभिषेक कुमार पांडेय, उप निरीक्षक बबलू सिंह, प्रधान आरक्षक अरविंद रिछारिया, अभय सिंह, आरक्षक हफीज खान, प्रवीण एवं टीम की भूमिका रही।
Chhatarpur, Chhatarpur | Oct 31, 2026