भोपाल आज मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस की मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देता हूं, साथ ही 15 जनवरी 2027 को सेना दिवस पर भोपाल में आयोजित होने वाले आयोजन के लिए मैं शुभकामनाएं देता हूं।
देश की वीरता और शौर्य की गाथा बताने वाले इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए मैं रक्षा मंत्रालय सहित सभी आयोजकों का धन्यवाद करता हूं। हमारी सेना को नमन करने का अवसर हमें मिलेगा, इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए हम प्रयासरत हैं।विभिन्न जिलों से मिट्टी के कलश लाने वाले सभी छात्रों का अभिनंदन करता हूं। हमारा देश युवाओं का देश है, राष्ट्र और प्रदेश के विकास में आपका योगदान महत्वपूर्ण है। सभी को मेरी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।