झांसी: झांसी ट्रैफिक पुलिस की अनूठी पहल से जागरूक हुए बाइक सवार, गुलाब का फूल देकर समझाए ट्रैफिक नियम
Jhansi, Jhansi | Nov 3, 2025 झाँसी में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सोमवार को यातायात पुलिस और ट्रैफिक वार्डेनों ने इलाइट चौराहे पर हेलमेट लगाकर चल रहे बाइक सवारों को गुलाब भेंट कर सम्मानित किया। बिना हेलमेट वालों का चालान काटने के बजाय उन्हें प्रेमपूर्वक नियमों का महत्व समझाया गया। ट्रैफिक प्रभारी उमाकांत ओझा ने दोपहर 2:30 बताया कि चालान काटना हर समस्या का हल नहीं है।