झांसी: कीचड़ भरे रास्तों से पंचवटी क्षेत्र के लोग बेहाल, प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई
Jhansi, Jhansi | Nov 3, 2025 वार्ड नंबर 30, पंचवटी क्षेत्र के निवासी लंबे समय से गड्ढों और कीचड़ भरी सड़कों से जूझ रहे हैं। थोड़ी सी बारिश में ही इन रास्तों पर चलना दूभर हो जाता है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने सोमवार समय करीब 3 बजे बताया कि सड़क की खराब हालत के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।