झांसी: भारतीय विमेंस टीम बनी वर्ल्ड चैंपियन, झाँसी के इलाइट चौराहे पर महिलाओं ने मनाया जश्न
Jhansi, Jhansi | Nov 3, 2025 भारतीय विमेंस टीम ने वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार विश्व चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। झाँसी भी इस जश्न में पीछे नहीं रहा। सोमवार शाम करीब 6 बजे शहर के ईलाइट चौराहे पर महिलाओं ने एकजुट होकर भारतीय टीम की जीत का जोरदार स्वागत किया।