देवरी: देवरी में बैंक कर्मचारी पर गबन का केस दर्ज
Deori, Giridih | Nov 4, 2026 फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड (इंडसइंड बैंक की सब्सिडियरी) देवरी शाखा से पैसा गबन के आरोप में कर्मचारी के खिलाफ देवरी थाना में कांड संख्या-122/26 दर्ज किया गया है।आरोपी कर्मचारी की पहचान रमेश कुमार यादव (26), ग्राम-मरही, थाना-चकाई, जिला-जमुई के रूप में हुई है।