तीजा मेले की तैयारियों का मंडलायुक्त व डीआईजी ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश
सुमेरपुर हमीरपुर - आगामी तीजा मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को मंडलायुक्त तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, बांदा राजेश एस. ने थाना सुमेरपुर क्षेत्र स्थित तीजा मेला स्थल एवं नागनाथन तालाब का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों ने मेला स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के लिए की गई तैयारियों को देखा। इस दौरान मेला आयोजकों से भी बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।
अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। इसके लिए पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मि�