सुरेंद्र शेखावत के समर्थन में पहुंचे बिहारीलाल बिश्नोई, बोले- ‘बीकानेर में BJP का बोर्ड बनेगा’
भाजपा के वरिष्ठ नेता बिहारीलाल बिश्नोई मेयर पद के भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत के नामांकन में समर्थन देने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भले ही भाजपा के पास कांग्रेस की तुलना में पार्षदों की संख्या कम हो, लेकिन पार्षद भी पूरे राजनीतिक समीकरण को समझते हैं।
बिहारीलाल बिश्नोई ने कहा कि कांग्रेस का पूरा मामला अभी खींचतान में चल रहा है और ऐसे में भारतीय जनता पार्टी बीकानेर में बोर्ड बनाने की स्थिति में है। उन्होंने दावा किया कि इस बार बीकानेर में भाजपा का बोर्ड बनेगा।
डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत ने 16 सितंबर को भाजपा प्रत्याशी के तौर पर मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल किया। बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस के 42, भाजपा के 27 और 10 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए हैं।
#bikaner #bikanernews #mayorelection #bjp #rajasthannews