अर्की: PWD रेस्ट हाउस अर्की में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण
Arki, Solan | Mar 6, 2024 अर्की के PWD रेस्ट हाउस में आज बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अर्की की ओर से शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस मौके पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नन्दा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की । उन्होने अपने सम्बोधन के दौरान भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हर योजना से प्रत्येक वर्ग को लाभ मिला है।