अर्की: अर्की के सारमा गांव की एक महिला ने अपने भतीजे पर लगाया मारपीट व जान से मारने का आरोप,थाने में हुआ मामला दर्ज ।
Arki, Solan | Mar 5, 2024 एक महिला ने अपने भतीजे के खिलाफ मारपीट व जान से मारने को लेकर अर्की थाने में आज मंगलवार को मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार आरती पत्नी मदन गांव सारमा (अर्की) ने अपनी शिकायत में कहा कि इसका भतीजा प्रदीप अक्सर इसके साथ लगाई झगड़ा करता है । आरती ने कहा कि विगत दिन जब यह नलके से पानी भर रही थी,तब प्रदीप ने इसके साथ गाली गलौच व जान से मारने की धमकी दी है ।