चित्तौड़गढ़। जिला विशेष टीम व मंगलवाड़ थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 2800 लीटर चोरी का अवैध केमिकल जब्त किया गया है। एसपी धर्मेन्द्र सिंह के अनुसार छापरी सरहद के एक बाड़े से 7 बड़े व 21 छोटे ड्रमों में भरा केमिकल मिला। जिला रसद अधिकारी हिमांशु जोशी की मौजूदगी में जप्त किया।