फर्रुखाबाद: जूते-चप्पल की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में चिलसिरा रोड स्थित सब्जी मंडी टाउन हॉल के नीचे जूते-चप्पल की दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान सोहन शाक्य उर्फ दीपक की बताई जा रही है। बताया गया कि दुकान मालिक सोमवार मंगलवार की रात रोज की तरह दुकान बंद कर खाना खाने घर गए थे। इसी बीच एक राहगीर ने दुकान से धुआं उठता देखा और तुरंत सूचना दी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया ...