बहराइच: जिले में UP बोर्ड परीक्षा के लिए 107 परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी, आपत्तियों के निस्तारण के बाद होगा अंतिम निर्णय
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2027 को सकुशल एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करने के लिए परीक्षा केन्द्रो के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जनपद के 107 परीक्षा केन्द्रो की प्रस्तावित सूची विद्यालय छात्र आवंटन सहित कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के बाद जारी कर दी गई है।