ग्वालियर गिर्द: क्रिकेट खेल के विवाद में किशोर पर बैट से हमला, 3 दांत टूटे, मुकदमा दर्ज
उटीला क्षेत्र के बंजारे का पुरा में क्रिकेट खेल के दौरान हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर बालकिशन ने 11 वर्षीय दिनेश बंजारा पर क्रिकेट बैट से हमला कर दिया,जिससे उसके मुंह में गंभीर चोट आई और आगे के 3 दांत टूट गए।बच्चा अपने चचेरे भाई के साथ खेत में क्रिकेट खेल रहा था,तभी एक बच्चा भी खेल में शामिल हुआ जिससे उसका विवाद हो गया था