चौपारण: चौपारण-सेलहारा रोड पर सड़क हादसा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामफल सिंह गंभीर घायल
चौपारण-सेलहारा रोड पर सड़क हादसे की सूचना सामने आई है। हादसे में चपरी निवासी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामफल सिंह के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिली है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की सूचना है। हादसे की पूरी जानकारी और दुर्घटना के कारणों का फिलहाल इंतजार है।