किशनगंज: बीडीओ ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश
पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर बीडीओ पन्नालाल मेघवाल ने किशनगंज और नाहरगढ़ क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। किशनगंज की 28 ग्राम पंचायतों में 78 और नाहरगढ़ की 29 ग्राम पंचायतों में 55 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।