चैनपुर: साफी नदी छठ घाट पर चार दिवसीय महापर्व भव्यता से संपन्न, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
Chainpur, Gumla | Nov 16, 2026 लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। इस अवसर पर चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरा क्षेत्र छठी मइया के भक्ति गीतों से गुंजायमान रहा। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध साफी नदी छठ घाट पर महापर्व को लेकर