प्रतापगढ़: भवानीपुर गाँव में जमीन कब्जे का विरोध करने पर महिला को मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
भवानीपुर गाँव निवासी विधवा महिला उर्मिला देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी घर के बगल ही अपनी पैतृक जमीन है। जिस पर पेड़ आदि लगे हैं। उक्त जमीन का पड़ोसी गांव बहेलियापुर के अनुज सरोज से विवाद चल रहा है। जिसके चलते अनुज सरोज, अमित सरोज तथा रमेश उनकी जमीन को कब्जा करने के लिए ट्रैक्टर से जुताई करवा रहे थे। विरोध करने पर महिला की पिटाई की गई।