प्रतापगढ़: सीबीआई की टीम मीरा भवन पहुंची, प्रधान डाकघर के स्टेनो राघवेंद्र ओझा को किया गिरफ्तार
सीबीआई ने प्रधान डाकघर के स्टेनो राघवेंद्र ओझा को गिरफ्तार किया है। मामले की पुष्टि शनिवार शाम 7.30 बजे एसपी डॉ अनिल कुमार ने किया है। उन्होंने बताया की शुक्रवार रात में चार गाड़ियों में सीबीआई लखनऊ की टीम आई थी और मीरा भवन स्थित राघवेंद्र ओझा को उनके आवास से गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर गयी है।