प्रतापगढ़: मंडलीय कुश्ती स्पर्धा जीतने वाले खिलाड़ी को बच्चा बैंक ने भगवा चूंगी पर आयोजित कार्यक्रम में किया सम्मानित
जिला स्टेडियम में आयोजित मंडलीय कुश्ती स्पर्धा में जिले का परचम लहराने वाले पहलवान शनि गौतम को बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप ने रविवार को शाम 5 बजे सम्मानित किया। इस मौके पर ग्रुप की तरफ से ट्रैक शूट, स्कूली बैग,पानी की बोतल और प्रमाण पत्र देकर खिलाड़ी का सम्मान बढ़ाया गया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान रोहित ने खिलाड़ी शनि को सम्मानित किया।