प्रतापगढ़: महुआर गांव के पास बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक घायल
मिश्रौली भवानीपुर निवासी बबलू वर्मा उम्र करीब 28 वर्ष शनिवार की शाम 5:30 बजे घरेलू सामान की खरीदारी करने के लिए थाना क्षेत्र के अंतू बाजार गया हुआ था। समान की खरीददारी करने के बाद वह अपनी साइकिल से वापस लौट रहा था। जब वह थाना क्षेत्र के महुआर गांव के पास पहुंचा तो सामने से अमेठी की तरफ से आ रहे एक अज्ञात बाइक सवार युवक ने साइकिल में टक्कर मार दी।