बेगूसराय: नगर थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 1 धारक को मोबाइल सौंपा, एसपी ने दी जानकारी
नगर थाना की पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 01 वास्तविक धारक को मोबाइल सुपुर्द करने का काम किया है. इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस खोए हुए मोबाइल अथवा चोरी किए गए मोबाइल को ऑपरेशन के तहत बरामद करते हुए वास्तविक धारक को सुपुर्द करने का काम करती है.