रफीगंज: आदित्य छठ घाट पर कारगिल शहीद गैस एजेंसी ने लगाया सहायता शिविर, श्रद्धालुओं को निःशुल्क चाय पिलाई HP Navya गैस के प्रति
रफीगंज शहर के आरबीआर विद्यालय के समीप स्थित आदित्य छठ घाट पर कारगिल शहीद गैस एजेंसी की ओर से सहायता शिविर लगाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच निःशुल्क चाय का वितरण किया गया। सोमवार संध्या 6 बजे एजेंसी संचालक शिवदयाल गुप्ता ने बताया कि HP Navya गैस के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए इसकी सुविधाओं की जानकारी दी।