जहानाबाद: खैरा गांव में अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति की पीट पीटकर की गई हत्या, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
जहानाबाद के परसबीघा थाना अंतर्गत खैरा गांव में एक व्यक्ति को अवैध संबंध के शक में पीट पीट कर हत्या कर दी गई। घटना स्थल के पास के ही गोपालपुर गांव निवासी मृतक बिंदेश्वर पासवान के परिजनों ने बताया कि वह अपने घर में बैठे थे तभी किसी महिला का फोन आने के बाद वह घर से चले गए। जहां उक्त गांव में घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने लाठी डंडों से पीट पीट कर उनकी हत्या कर दी।