जहानाबाद: शांतिकुंज पब्लिक स्कूल में गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ द्वारा 148वें रविवार को किया गया पौधरोपण
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के द्वारा लगातार 148वें रविवारीय साप्ताहिक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन शांतिकुंज पब्लिक स्कूल में किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र के सस्वर उच्चारण एवं पौधों का पूजन कर किया गया ।