गुन्नौर: राजघाट गंगा घाट पर संदिग्ध परिस्थितियों में आश्रम के अंदर मिला साधु का शव, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बबराला थाना क्षेत्र के राजघाट गंगा घाट पर स्थित एक आश्रम में रविवार दोपहर करीब 2 बजे साधु महाराम उर्फ महानंद का शव परिस्थितियों में पड़ा हुआ मिला। महाराम उर्फ महानंद मूल रूप से चंदौसी तहसील के कुड फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बिचेटा काजी के रहने वाले थे। महाराम उर्फ महानंद ने संन्यास ले लिया था और काफी समय से राजघाट गंगा घाट के एक आश्रम में रह रहे थे।