नागौद: नागौद पुलिस ने दो फायरिंग मामलों के मुख्य आरोपी प्रिंस यादव को किया गिरफ्तार
Nagod, Satna | Nov 15, 2026 नागौद। नागौद थाना क्षेत्र में गोली मारकर हत्या के प्रयास की दो घटनाओं में फरार चल रहे मुख्य आरोपी प्रिंस यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और बिना नंबर की काली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।