जमुई: दिव्यांग अधिकार सम्मेलन की तैयारी को लेकर राजद कार्यालय में हुई बैठक, मंहगाई, भ्रष्टाचार सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा
Jamui, Jamui | Jun 15, 2025 आगामी 02 जुलाई 2025 को पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले "दिव्यांग अधिकार सम्मेलन" की तैयारी और सफल संचालन को लेकर शहर स्थित राजद कार्यालय में रविवार की दोपहर बाद 3:00 बजे तक दिव्यांग जनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में एसोसिएशन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हरदेव प्रसाद भी मौजूद रहे।