जमुई: सदर अस्पताल के ब्लड बैंक केंद्र में प्रबोध जन सेवा संस्थान ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन
Jamui, Jamui | Jun 15, 2025 सदर अस्पताल के ब्लड बैंक केंद्र में रविवार की सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक प्रबोध जन सेवा संस्थान ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें 30 से अधिक लोगों ने अपनी स्वेच्छा से रक्तदान किया। बता दे कि इस संस्था के द्वारा प्रत्येक बार सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है।