जमुई: 58 दिनों में जमुई के 1245 ग्राम संगठनों में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ महिला संवाद कार्यक्रम, 30,224 आकांक्षाएं हुईं दर्ज
Jamui, Jamui | Jun 14, 2025 ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 18 अप्रैल से शुरू किया गया महिला संवाद कार्यक्रम शनिवार की शाम 4:00 बजे तक जमुई जिला अंतर्गत 1245 ग्राम संगठनों में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया|।जिले के सभी प्रखंड में कुल 58 दिनों तक आयोजित किये गये महिला संवाद कार्यक्रम में दो लाख, 52 हजार, 516 महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी हुई।