जमुई: जल संकट पर भजोर से साइकिल यात्रियों ने निकाला जागरूकता अभियान
Jamui, Jamui | Jun 15, 2025 साइकिल यात्रा के सदस्यों द्वारा रविवार की सुबह 11 बजे के करीब भजोर गांव में जल संचयन और पौधारोपण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का आयोजन अमन कुमार के के द्वारा किया गया। मंच के सदस्य हरेराम सिंह ने कहा, बीते गर्मी में जमुई सहित देशभर में जल संकट जल युद्ध जैसा बन गया था। लोग पानी के लिए भागते, लड़ते और तरसते दिखे।