जमुई: मांगो बंदर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, 2 घायल, सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Jun 15, 2025 खैरा थाना क्षेत्र की मांगोबंदर गांव में रविवार की सुबह 10 बजे के करीब जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से एक-एक कुल दो लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायलों में एक पक्ष से मांगो बंदर निवासी महेंद्र राम का (24) पुत्र नरेंद्र राम तथा चूआ गांव निवासी जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है।