दरभा: शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य की अध्यक्षता में ग्राम कोलेंग में मंडल कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
Darbha, Bastar | Aug 23, 2026 बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य की अध्यक्षता में व पूर्व विधायक रेखचंद जैन की उपस्थिति एवं दरभा ब्लॉक अध्यक्ष महादेव नाग की अगुवाई में दरभा ब्लॉक के ग्राम कोलेंग में मंडल कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी जनहित के मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की।