शिकोहाबाद: थाना एका की पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के सदस्य अभियुक्त की 85 हजार रुपये की बुलेट मोटरसाइकिल की कुर्क की
एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में थाना एका पुलिस टीम द्वारा गैंगस्टर एक्ट के सदस्य अभियुक्त गौरव यादव पुत्र सुखवीर सिंह निवासी विलासपुर थाना जसराना की 85 हजार रूपये की बुलेट मोटरसाइकिल चल संपत्ति को मौके पर जाकर कुर्क करने की कार्यवाही अमल में लाई गई। बताया गया गैंग के सदस्य गौरव यादव पर हत्या, जानलेवा हमला, मारपीट आदि से संबंधित गंभीर अपराध दर्ज हैं।