शिकोहाबाद: मटसेना थाना पर पंजीकृत दुष्कर्म मामले में बाल अपचारी को दबरई कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास, लगाया ₹10,000 का अर्थदंड
थाना मटसेना पर पंजीकृत दुष्कर्म मामले में एक बाल अपचारी को माननीय न्यायालय स्पेशल पॉक्सो द्वारा दोषी पाते हुये आजीवन कारावास एवं दस हजार रूपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है। अभियुक्त को सजा दिलाने में अभियोजक संजीव कुमार एवं पैरोकार हेड कांस्टठेबल मुकेश शर्मा का विशेष योगदान रहा। उक्त सूचना को पुलिस विभाग ग्रुप द्वारा बुधवार सायं छह बजकर 54 मिनट परजारी हुई