शिकोहाबाद: थाना शिकोहाबाद क्षेत्र मैनपुरी चौराहा के पास ओवरब्रिज पर मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की 12 घंटे बाद भी नहीं हुई शिनाख्त
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र मैनपुरी चौराहा के पास ओवरब्रिज पर एक अज्ञात व्यक्ति के मिले शव की गुरुवार रात 10 बजे तक भी कोई शिनाख्त नही हुई। फिलहाल शव को पुलिस द्वारा पोस्टमॉर्टम गृह में रखवा दिया गया है।उम्र करीबन 50 वर्ष बताई गई है। शव को लगभग 12 घंटे हो गए है थाना पुलिस द्वारा लगातार पहचान के प्रयास जारी है।