शिकोहाबाद: थाना टूण्डला क्षेत्र में एफएच मेडिकल कॉलेज के पास गंभीर हालत में लहूलुहान मिला अज्ञात युवक, इलाज जारी
थाना टूण्डला क्षेत्र एफएच मेडिकल कॉलेज के पास गुरूवार देर सायं सात बजे करीबन एक अज्ञात युवक गंभीर हालत में पड़ा होने की सूचना पर उसे जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। उम्र करीबन 22 से 23 वर्ष होगी वहीं उसकी हालत रक्तरंजित थी जिस कारण संभावना जतायी गयी कि किसी सड़क हादसे में उक्त युवक की यह हालत हुई है। फिलहाल उसका इलाज जारी है।