शिकोहाबाद: थाना टूण्डला क्षेत्र हजरतपुर रोड पर आगरा कोर्ट से तारीख कर लौट रहे युवक को दूसरी बाइक ने मारी टक्कर, युवक घायल
थाना टूण्डला क्षेत्र हजरतपुर रोड पर दो बाइकों की टक्कर गुरूवार सायं पौने सात बजे करीबन हो गयी। जिसमें एक बाइक पर सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर में ले जाया गया। जहां उसका इलाज कराया गया। युवक का नाम थाना लाइनपार क्षेत्र चंदवार गेट के पास निवासी हरिओम बताया गया। उसने बताया आगरा से कोर्ट की तारीख कर लौट रहा था तभी हादसा हो गया।