शिकोहाबाद: थाना बसईमौहम्मदपुर क्षेत्र तोतलपुर में दो मंजिला मकान की सीढ़ियों से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, कराया गया इलाज
थाना बसईमौहम्मदपुर क्षेत्र तोतलपुर निवासी विपिन पुत्र गौरीशंकर गुरूवार सायं साढ़े छह बजे करीबन अपने मकान की दो मंजिला छत की सीढ़ियों पर खड़ा था इसी दौरान किसी तरह असंतुलित होकर सीढ़ियों से नीचे लुढकता चला गया। जिसे आनन-फानन में उपचार को जिला अस्पताल लाया गया। जहां सरकारी ट्रामा सेंटर में उसका इलाज कराया गया। उक्त जानकारी उसके परिजनों ने मीडिया को दी है।