विराटनगर सरकारी अस्पताल की शर्मनाक लापरवाही!
जहां नवजात शिशुओं की सुरक्षा होनी चाहिए सर्वोपरि, वहां प्रसूति वार्ड में खुलेआम घूम रहे आवारा श्वान!
विराटनगर के सरकारी अस्पताल से सामने आई यह तस्वीरें स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोलने के लिए काफी हैं। महिला प्रसूति वार्ड, जहां जच्चा और बच्चा की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है, वहां रात के समय आवारा श्वान बेखौफ घूमता नजर आया।
आखिर अस्पताल प्रशासन कर क्या रहा है? क्या प्रसूति वार्ड की सुरक्षा भगवान भरोसे छोड़ दी गई है? क्या जिम्मेदार अधिकारियों को नवजात शिशुओं की सुरक्षा की कोई चिंता नहीं है?
सोचिए, जिस वार्ड में मां और नवजात शिशु जिंदगी के सबसे संवेदनशील दौर से गुजर रहे हैं, वहां आवारा श्वान का पहुंचना कितनी गंभीर लापरवाही है।
क्या अस्पताल प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? आखिर इस गंभीर अव्यवस्था की जिम्मेदारी कौन लेगा?
जिम्मेदार अधिकारी तत्काल जवाब दें और प्रसूति वार्ड की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
लोक सच न्यूज़ का सवाल — सरकारी अस्पताल में नवजात भी सुरक्षित नहीं तो फिर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का दावा किस आधार पर?
#Viratnagar #BreakingNews #GovernmentHospital #RajasthanHealthDepartment #LOKSACHNEWS
Kuldeep Dhankar Indraj Singh Gurjar
Kotputli, Alwar | Nov 15, 2026