उदयपुर में मंगलवार को सुविवि के टूरिज्म कॉलेज में जॉब फेयर आयोजित हुआ।
फेयर का उद्घाटन मेवाड़ राजपरिवार की महारानी निवृत्ति कुमारी मेवाड़ ने किया। राजस्थान होटलियर क्लब और रॉयल राजस्थान शेफ सोसायटी के साझे में यह फेयर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में IMA राजस्थान के प्रेसिडेंट डॉक्टर आनंद गुप्ता, होटेलियर और समाजसेवी राजेश मेहता मौजूद रहे.
सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाले इस जॉब फेयर में राजस्थान के 50 से अधिक प्रतिष्ठित फाइव स्टार होटल और रिसॉर्ट्स हिस्सा ले रहे है। #udaipur #trendingudaipur #mewer #rajasthan