वार्डवासियों ने किया नगरपालिका चुनाव के बहिष्कार का निर्णय
आज दिनांक 24/08/2026 को लालबाग संघर्ष समिति के तत्वावधान में वार्ड नं 39 व 40 के वार्डवासियों के विगत एक वर्ष से अंडरपास ब्रिज निर्माण के लिए किये जा रहे संघर्ष को लेकर बैठक आयोजित की गई।
समिति संयोजक पार्षद पूरण श्रीमाली सचिव
अशोक देवपुरा समिति के दिनेश शेखर, रामचंद्र श्रीमाली, ओमप्रकाश पूर्बिया, प्रेमकुमार,शंभुसिंह, नवल सिंह, प्रहलाद मंडोवरा, आलोक सनाढ्य, प्रवीण सनाढ्य,जगदीश सोनी ,साहिब माली, शंकरलाल मेघवाल जीतेन्द्र माली एवं अन्य
द्वारा बताया गया कि विगत दो वर्षों से लालबाग हाईवे पर ब्रिज निर्माण को लेकर जनप्रतिनिधि विधायक, सांसद एवं उपमुख्यमंत्री तक से भेंटकर अवगत कराया गया कि लालबाग चौराहा जो कि अति व्यस्ततम है जहां से कई गांववासियों का आवागमन होता है यहां सदैव दुर्घटना की आशंका रहती है पूर्व में भी यहां गंभीर दुर्घटना हो चुकी है जहां केवल एक तरफा ब्रिज निर्माण किया गया है