कांके: रांची के पिठौरिया थाने का ग्रामीणों ने किया घेराव
Kanke, Ranchi | Dec 8, 2024 रांची स्थित पिथौरिया थाना का रविवार शाम करीब सात बजे ग्रामीणों ने घेराव किया है। बता दें कि पिठौरिया थाना क्षेत्र के दुबलिया मे दो दिन पहले हाइवा के चपेट मे आने से दो लोग जख्मी हो गए थे। जिसके बाद आज अस्पताल में इलाजरत एक व्यक्ति की मौत हो गई, वही दूसरे व्यक्ति की स्थिति गंभीर बनी हुई है।