कांके: रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र में बोरिंग ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
Kanke, Ranchi | Dec 8, 2024 रांची स्थित विधानसभा थाना क्षेत्र के पास रविवार दोपहर करीब 12 बजे बोरिंग ट्रक के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना के बाद स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हो गए और स्थानीय लोगों द्वारा सड़क जाम कर दिया। हालांकि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों को समझाकर मामला शांत कराया और जाम हटाया।