कांके: मोरहाबादी हॉकी स्टेडियम में पदक विजेता खिलाड़ियों का किया गया स्वागत
Kanke, Ranchi | Dec 8, 2024 मोरहाबादी स्थित हॉकी स्टेडियम में रविवार दोपहर करीब तीन बजे पदक विजेता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत हुआ। बता दें कि 14वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में झारखंड टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर झारखंड का परचम लहराया है।