कांके: कांके रोड स्थित सीएम आवास में इंडिया गठबंधन के विधायकों की बैठक हुई, सभी मंत्री मौजूद रहे
Kanke, Ranchi | Dec 8, 2024 कांके रोड स्थित सीएम आवास में रविवार शाम करीब पांच बजे इंडिया गठबंधन के विधायकों की बैठक हुई। सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी मंत्री भी मौजूद रहे। बैठक में आगामी 9 दिसम्बर से आहूत षष्ठम् विधान सभा के प्रथम सत्र के संदर्भ में सत्ता पक्ष की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।